लाडपुरा में पानी की किल्लत, ग्रामीण परेशान

शिव लाल जांगिड़

लाडपुरा|स्मार्ट हलचल|कस्बे में करीबन दो तीन दिनों से चम्बल परियोजना के तहत लगाए गए पेयजल नल में पानी नहीं आ रहा हैं। नल में पानी नहीं आने के कारण कस्बे की महिलाएं पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हो रही है। कस्बे की महिलाओं ने जल्द ही पानी की आपूर्ति सुचारू करनी की मांग की है। वही वार्ड चार में सुबह और शाम को टाइम नल आते हैं और दूसरों वार्डों में सुबह एक टाइम भी समय पर नहीं आते हैं।