नगर निगम क्षेत्र में गहन पुनरीक्षण, मतदाताओं से सक्रिय भागीदारी की अपील
26 अप्रैल को विशेष शिविर, बूथ स्तर पर मौके पर होगा निस्तारण
सुबह 9 से शाम 6 बजे तक प्रगणक रहेंगे उपस्थित
(महेन्द्र नागोरी)
स्मार्ट हलचल|भीलवाड़ा नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 को लेकर नगर निगम क्षेत्र में मतदाता सूचियों का गहन पुनरीक्षण कार्य जारी है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 13 अप्रैल को प्रारूप प्रकाशन के बाद अब 27 अप्रैल तक दावे-आपत्तियां आमंत्रित की गई हैं।निर्वाचक पंजीयन अधिकारी (एसडीओ) ने बताया कि मतदाता फॉर्म 03, 05 और 06 के माध्यम से नाम जोड़ने, हटाने व संशोधन कर सकते हैं। विशेष अभियान के तहत 26 अप्रैल को सभी बूथों पर प्रगणक मौजूद रहेंगे और मौके पर ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे समय रहते अपनी जानकारी जांचकर आवश्यक सुधार करवाएं। 1 जनवरी 2026 तक 18 वर्ष पूर्ण करने वाले सभी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज करा सकते हैं।
