शिव लाल जांगिड़
लाडपुरा|स्मार्ट हलचल|प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 अप्रैल रविवार को सुबह 11:00 बजे आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने “मन की बात” रेडियो कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्र को संबोधित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ के 121वां एपिसोड में देशवासियों से संवाद किया। भाजपा ग्रामीण मंडल महामंत्री मोहन सिंह शक्तावत ने बताया की मांडलगढ़ ग्रामीण मंडल के सभी बूथ पर कार्यकर्ताओं ने मन की बात सुनी। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी युवाओं, महिलाओं, स्थानीय विरासत और नवाचार पर विशेष ध्यान दिया और देशवासियों को जागरूक, सक्रिय और समाज-सेवा में लगे रहने के लिए प्रेरित किया। पिछले एपिसोड में उन्होंने राष्ट्रीय मतदाता दिवस, स्टार्टअप और नवाचार, स्वच्छता और सामुदायिक प्रयास जैसे विषयों पर चर्चा की गई।
