AIJ की राष्ट्रीय कोर कमेटी की बैठक उज्जैन में संपन्न, कमल कुमार झोटा सम्मानित

राजस्थान के ‘सर्वश्रेष्ठ प्रदेश अध्यक्ष’ का मिला खिताब, कार्ययोजना पर हुआ मंथन

(महेन्द्र नागौरी)

उज्जैन/ भीलवाड़ा|स्मार्ट हलचल|भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) की राष्ट्रीय कोर कमेटी की बैठक उज्जैन स्थित राजमहल होटल एंड रिसोर्ट में संपन्न हुई। बैठक में राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात और मध्यप्रदेश की इकाइयों के राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारी शामिल हुए।सम्मान समारोह के दौरान राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष कमल कुमार झोटा को ‘सर्वश्रेष्ठ प्रदेश अध्यक्ष’ के सम्मान से नवाजा गया। मुख्य अतिथि गोपी आसवानी, राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन सहित अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें स्मृति चिन्ह और माला पहनाकर सम्मानित किया।
बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही प्रदेश और जिला स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए पदाधिकारियों को फंड उपलब्ध कराने की घोषणा भी की गई।