अनिल कुमार
खबर: ब्यावर।स्मार्ट हलचल|राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को ग्रामीण अंचलों तक पहुँचाने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। आगामी 27 अप्रैल को जयपुर से रवाना होने वाले ‘ग्राम रथ’ 28 अप्रैल से ब्यावर जिले की सभी विधानसभाओं में दस्तक देंगे।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर ब्रह्म लाल जाट ने समीक्षा बैठक में बताया कि यह 15 दिवसीय अभियान LED मोबाइल वैन के जरिए संचालित होगा। इन रथों के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री का संदेश प्रसारित किया जाएगा और कृषि, पशुपालन व पंचायतीराज सहित 13 विभागों की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। अभियान की खास बात यह है कि रथों में एक ‘सुझाव पेटिका’ भी होगी, जिससे ग्रामीणों की समस्याओं और सुझावों को सीधा सरकार तक पहुँचाया जा सकेगा। जिला स्तर पर अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी को इस अभियान का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
