मुख्य सचिव की वीसी का ऑडियो-वीडियो वायरल: प्रशासनिक गोपनीयता पर उठे कई सवाल

ब्यावर। स्मार्ट हलचल|राज्य के मुख्य सचिव वी श्रीनिवास द्वारा जयपुर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से सभी जिला कलेक्टरों के साथ एक अति महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई । इस बैठक का ब्यावर कलेक्ट्रेट सभागार का ऑडियो सहित वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
जानकारी के अनुसार यह बैठक प्रशासनिक दृष्टि से बेहद अहम मानी जा रही थी, जिसमें विभिन्न विभागों की प्रगति, योजनाओं की समीक्षा और राज्य सरकार की आगामी कार्ययोजना पर चर्चा हुई। ऐसे संवेदनशील बैठक की रिकॉर्डिंग का सार्वजनिक होना प्रशासनिक गोपनीयता पर सवाल खड़े कर रहा है।
यह चार वीडियो ब्यावर के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप पर साझा किया गया है, वायरल हो रहे सभी वीडियो में कलेक्ट्रेट सभागार के अंदर का दृश्य और बैठक की आवाज स्पष्ट रूप से सुनी जा सकती है ।
इस पूरे घटनाक्रम ने प्रशासनिक व्यवस्था में गोपनीयता और सुरक्षा को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और जिम्मेदार व्यक्तियों पर क्या कार्रवाई की जाती है ।