रिको ग्रोथ सेंटर में तेज आंधी तूफान से टीन शेड सोलर पैनल गिरे

स्मार्ट हलचल|भीलवाड़ा से रिको ग्रोथ सेंटर स्वरूप गंज में रविवार दोपहर तेज आंधी तूफान से फेक्ट्रियो में टीन शेड व सोलर पैनल उड़ गए।गनीमत रही कि कोई हताहत नही हुई। ग्रोथ सेंटर की वी टी एफ प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के सोलर पैनल शेड उड़ने से अफरा तफरी मच गई। वहाँ मौजूद मनोज दादलानी ने बताया कि तूफान से आये तेज बवंडर से अचानक सोलर के पैनल हवा में उड़ गए फैक्टरी के शेडो में भी नुकसान हुआ पर किसी को चोट नही लगी।