सांवर वैष्णव
सवाईपुर:-स्मार्ट हलचल|’गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत वीर तेजाजी महाराज गौशाला सेवा समिति जीवा का खेड़ा ने गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने और देश में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की पुरजोर मांग उठाई है । सोमवार को इस अभियान के तहत वीर तेजाजी महाराज गौशाला सेवा समिति जीवा का खेड़ा के तत्वावधान में बड़लियास नायब तहसीलदार मदनलाल शर्मा को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन में बताया कि हम समस्त गौ भक्त गौरक्षा एवं इस ज्ञापन के माध्यम से आपका ध्यान गौमाता की दुर्दशा और उनके सम्मान की और आकर्षित करना चाहते है । जिसमे गौमाता केवल एक पशु ही नहीं बल्कि हमारे धर्मिक, आध्यात्मिक और आर्थिक जीवन का आधार है । सभी देवताओं का निवास इसमें माना है । गौमाता को राष्ट्रमाता का औपचारिक दर्जा प्रदान किया कि जाये । हर ग्राम पंचायत में गौशाला की स्थापना हो जहां बे सहारा गायों की सुरक्षा व चारे की सुचारू व्यवस्था हो । हर ग्राम पंचायत में गौशाला हेतु राज्य सरकार द्वारा जमीन का आवन्टन किया जाना चाहिये । इस दौरान प्रधान जाट, शोभा लाल जाट, बन्ना लाल जाट, सत्यनारायण गाडरी, शोभा लाल तेली, प्रभु तेली, मनोज जाट, शैतान जाट, सोनु जाट, नारायण जाट, बद्री जाट, रामकुमार जाट, दिनेश बलाई, देवबक्ष बलाई आदि कई मौजूद रहे ।।
