भाजपा जिला कार्यालय नवीन भवन का लोकार्पण राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया

टोंक । स्मार्ट हलचल|भारतीय जनता पार्टी के टोंक जिला मुख्यालय पर नवीन कार्यालय भवन का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के द्वारा किया गया इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, राजस्थान प्रभारी डाँ राधामोहन अग्रवाल, टोंक जिला प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के केबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, देवली उनियारा विधायक राजेन्द्र गुर्जर, निवाई विधायक राम सहाय वर्मा, पूर्व कृषि मंत्री प्रभूलाल सैनी, पूर्व सांसद सुखवीर सिंह जोनापुरिया, पूर्व विधायक अजीत मेहता, टोंक जिलाध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह चौहान, पूर्व जिला प्रमुख सरोज नरेश बंसल सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति में शुभारंभ किया गया इस अवसर पर कार्यकर्ता सम्मेलन को राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा को हर बुथ और अधिक मजबूत करना होगा, हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर संकल्प को पूरा करने का काम हमारा कार्यकर्ता करता है हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत,यसंघर्ष के कारण भाजपा सत्ता में है, 4 मई को बंगाल के चुनावों के परिणाम आएंगे उसमे भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत से सत्ता में जाएंगे सेवा और संगठन की भावना से हमारा कार्यकर्ता काम करता है हमारे प्रधानमंत्री महिलाओं को आगे बढाने का काम कर रहे थे लेकिन विपक्ष के साथियों द्वारा उसे रोकने का काम कर रहे जिसके कारण महिलाओं के लिए लेकर आए नारी शक्ति वंदन अधिनियम बील पास नहीं हो सका जिसे जल्दी ही पास करवाएंगे
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जन तक पहुंचाने का काम हमारे कार्यकताओं को करना होगा
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने टोंक से ही बूंदी, प्रतापगढ़, पाली, चुरू, बाडमेर, डूंगरपुर जिला कार्यालयों का वर्चुअल लोकार्पण एवं जालोर कार्यालय का वर्चुअल शिलान्यास किया गया
इस अवसर पर भाजपा नेता विजय बैसला, भरतपुर जिला प्रभारी नरेश बंसल, पूर्व जिलाध्यक्ष गणेश माहुर, सत्यनारायण चौधरी, राजेन्द्र पराणा, देवली प्रधान बनवारी चौधरी, उनियारा पूर्व प्रधान ममता जाट, जूनिया ग्राम सेवा सहकारी समिति लि के अध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी सरोली, मुकेश कश्यप पार्षद,लक्ष्मी जैन, भंवर लाल जाट, रोकी खण्डेलवाल, शिवराज बराला, देवली देहांत अध्यक्ष विनोद माहुर, गोपाल सैनी ठेकेदार, गोपाल मामा, युवा नेता जितेन्द्र धीवर, बादल साहू पार्षद, जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र चौधरी, जिला महामंत्री विष्णु शर्मा, देवली उनियारा प्रभारी प्रभू बडोलिया, रमेश समरवाल पार्षद, ओम प्रकाश चौधरी, लीला कंवर, सावित्री गोतम, बद्रीलाल कीर, मुकेश मेहरा, साजन मेहरा सहित वरिष्ठ व श्रेष्ठ पदाधिकारी एवं हजारों कार्यकर्ता मोजूद थे
इस कार्यक्रम में कहार कीर-केवट-कश्यप-मेहरा विकास मंच के प्रदेशाध्यक्ष हरिनंद कहार कोटा के निर्देशानुसार टोंक नगर परिषद के पार्षद मुकेश कश्यप व मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष राजूलाल धीवर R. ASI, प्रदेश सचिव जितेन्द्र धीवर ने केवट कल्याण बोर्ड में पदाधिकारी एवं समाज के कल्याण व उत्थान के लिए विशेष पैकेज देने व भाजपा के प्रदेश संगठन मे प्रतिनिधित्व देने के लिए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ को ज्ञापन सौंपा गया