दादाबाड़ी खंडेलवाल सरावगी समाज के चुनाव निर्विरोध संपन्न

कोटा। स्मार्ट हलचल|श्री दिगंबर जैन खंडेलवाल सरावगी समाज, दादाबाड़ी इकाई के द्विवर्षीय कार्यकारिणी चुनाव शांतिपूर्ण एवं निर्विरोध रूप से संपन्न हो गए। चुनाव अधिकारी एडवोकेट संजय पाटोदी ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान अध्यक्ष पारस सोगानी द्वारा वर्ष 2024–2026 की कार्यकारिणी को विधिवत भंग किए जाने के पश्चात नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई।
निर्वाचन प्रक्रिया के अंतर्गत वर्ष 2026–2028 के कार्यकाल के लिए महेन्द्र गोधा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष, जयदीप अनोपड़ा को महामंत्री तथा अभिषेक गदिया को कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया। चुनाव प्रक्रिया सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिससे समाज की एकजुटता और संगठनात्मक मजबूती का परिचय मिला।
इस अवसर पर सकल समाज के अध्यक्ष प्रकाश जी बज, विमल नांता, जे.के. जैन, पारस बज, महावीर कोठारी, राकेश पाटोदी, सुरेश पाटोदी, जेनेंद्र जैन (जज साहब) सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। निर्वाचन प्रक्रिया में लगभग 180 स्थायी सदस्यों ने सहभागिता निभाई।