सांवर वैष्णव
सवाईपुर :-स्मार्ट हलचल|सवाईपुर क्षेत्र के बड़लियास कस्बे में सोमवार दोपहर को जित्या माफी रोड़ पर भैरु घाटी के जंगल में लगी भीषण आग का विकराल रूप देखने को मिला, यहां आग बुझाने पहुंची दमकल की गाड़ी पुरी आग को बुझाने से पहले ही लौट गई, तेज हवा के चलते आग तेजी से आगे फैलने लगी, जिस पर ग्रामीण पानी के टैंकरों व कुओं की मोटरोंं की मदद से काबू पर बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया । बड़लियास पुलिस का जाप्ता मौके पर तैनात हैं । बड़लियास जित्या माफी दोपहर पर दोपहर करीब 12:30 बजे अज्ञात कारणों के चलते भेरु घाटी के जंगल में आग लग गई, आग लगने से पेड़-पौधे और जनमनी से आग तेजी से आगे फैलने लगी, ग्रामीणों ने पहले अपने स्तर पर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तेज हवा के चलते तेजी से फैलने लगी, इस पर दमकल विभाग की इसकी सूचना दी, सूचना के करीब दो घंटे बाद भीलवाड़ा से दमकल की एक दमकल की गाड़ी पहुंची, दमकल आग पर काबू पाने लगी, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया गया, इसी बीच दमकल की गाड़ी वापस लौट गई । इसके बाद ग्रामीण पानी के कुओं व नलकूपों से पानी की मोटरें चलाकर और दो पानी के टैंकरों की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद सायं 5 बजे तक आग पर काबू पाया गया, आग करीब 30 बिघा क्षेत्र में फैली थी । आग की चपेट में आने से छोटे-बड़े पेड़-पौधे और जनमनी का पौंधा सहित कई छोटे जंगलिया जीव जंतु जलकर राख हो गए ।।
