मोहिनी एकादशी स्नान के साथ ही पंचतीर्थी स्रान शुरू हजारों ने लगाई आस्था की डुबकी, शाम को हुई महाआरती

(हरिप्रसाद शर्मा)

पुष्कर/ अजमेर/स्मार्ट हलचल|धार्मिक नगरी पुष्कर के पवित्र सरोवर में पावन वैशाख माह का पंचतीर्थ स्त्रान सोमवार को मोहिनी एकादशी स्नान के साथ शुरू हो गया।हजारों श्रदालुओं ने पवित्र पुष्कर सरोवर में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य कमाया है ।ब्राह्मणों और गायों को दान पुण्य किया। भीषण गर्मी के बावजूद सरोवर के घाटों पर श्रध्दालु की भीड़ उमड़ने लगी। मुख्यतः गऊ घाट पर भीड़ रही रावत समाज की महिलाओं का हुजूम एक दूसरे से मिलकर अपनी भावनाओं को प्रकट करते दिखा। ब्रह्मा मंदिर में भी लंबी लंबी कतारें देखने को मिली।

बताया जाता है कि भगवान विष्णु ने आज ही के दिन मोहिनी रूप धरा था इसलिये इसे मोहिनी एकादशी कहा जाता है।। आज के दिन पवित्र सरोवर में स्नान का विशेष महत्व है और हजारों गायों के दान के बराबर पुण्य मिलता है । वहीं हिन्दू शास्त्रों मे जितना महत्व कार्तिक पंचतीर्थी का है उतना ही महत्व
वैशाख पंचतीर्थी का भी है।

12 महिनों में वैशाख मास को श्रेष्ठ माना गया है। इसी के चलते विगत 25 दिनों से यहां वैशाख मास का स्नान के लिए श्रद्धालुओं का आवक लगी रहेगी ।

शाम को बद्री घाट पर महाआरती :

वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की पवित्र मोहिनी एकादशी पर सोमवार की शाम को बदी घाट पर पवित्र सरोवर की महाआरती हुई ।