टोंक lस्मार्ट हलचल|भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर आयोजित जनसभा में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ राधामोहन दास अग्रवाल द्वारा टोक विधायक व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट के ऊपर अशोभनीय टिप्पणी करने के विरोध में टोंक जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सऊद सईदी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा गांधी पार्क में इक्कठे होकर राधा मोहन के पुतले की अर्थी का जुलूस निकाल कर घंटाघर पर प्रदेश प्रभारी डॉ राधामोहन दास अग्रवाल के पुतले का दहन करके विरोध प्रदर्शन किया गया
इस अवसर पर टोंक जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सऊद सईदी ने कहा है कि भाजपा के नेता देश के लोकप्रिय नेता सचिन पायलट की लोकप्रियता से बोखला गए हैं तथा टोंक में लगातार हार से हतास हो गये हैं जिसके कारण ऐसे अशोभनीय भाषा का प्रयोग करके बयान दिया है जिसकी हम सब कार्यकर्ता कड़े शब्दों में निंदा करते हैं और प्रदेश प्रभारी को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए तथा मीडिया में सुर्खियों में बने रहने के लिए भी ऐसे मनगढ़ंत बयान देते हैं
पुतला दहन के अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष रामबिलास चौधरी, पूर्व विधायक कमल बैरवा, टोंक प्रधान हंसराज फागना, एसटी विभाग के जिलाध्यक्ष फोजूराम मीणा, पूर्व प्रधान अलका बैरवा, पूर्व प्रधान चन्द्रकला मांगीलाल गुर्जर, पूर्व उप सभापति सलामुदीन खान,पूर्व जिलाध्यक्ष हरिभाई, कोषाध्यक्ष सी पी श्रीवास्तव, शिवजीलाल मीणा, प्रवक्ता जर्रार खान, डी आर हंसराज गुंजल, सलीम नकवी, टोंक बार अध्यक्ष विकास लोदी, महावीर तोगडा, देवकरण गुर्जर, दिनेश चौरासिया, नरेन्द्र मेहरा, कैलाशी मीणा, अरशद चिश्ती, राजेश गुर्जर, यूसुफ यूनिवर्सल,राजेश चौधरी, श्रीराम चौधरी, राम राय मीणा, विजय पारीक, पंकज साहू, विजय सिंह, मूल चंद बैरवा, इम्तियाज खान, राम लक्ष्मण साहू, सहित सैकड़ों श्रेष्ठ व वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे
