महिला सुरक्षा रक्तदान समुह का रक्तदान शिविर हुआ संपन्न

हिंडौन/स्मार्ट हलचल|सामाजिक कार्यकर्ता डॉ केशव तोमर ने बताया कि महिला सुरक्षा रक्तदान समुह के तत्वावधान में 36 वां रक्तदान शिविर का आयोजन स्व. पप्पू डागुर उर्फ पुष्पेन्द्र डागुर की पांचवी पुण्यतिथि पर आयोजित किया गया जिसका शुभारंभ विधायिका अनीता जाटव ने पप्पू की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर प्रारंभ किया जिसमें युवाओ ने बढ़- चढ़ कर भाग लिया इस मौके पर विधायिका का साफा व माला पहना कर स्वागत किया गया इस मौके पर रक्तवीर डॉ केशव तोमर ने 57 वां, गुमान डागुर ने 16 वां, शिव सिंह तोमर ने 8 वां, मनोज डागुर (सरपंच प्रतिनिधि ) ने 6 वां,
उमेश ने 4 वां, नरेंद्र डागुर ने 4 वां, हेतराम ने 3 वां,
रवि चौधरी ने 2 वां, दीपक चौधरी 2 वां, वाहिद खान ने 6 वां, विजय सिंह ने पहला व अन्य दर्जनों रक्तवीरों ने अपने जीवन का पहला रक्तदान किया टीम ने सभी रक्तवीरों को प्रशस्ति पत्र व गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया