बानसूर।स्मार्ट हलचल|हरसौरा थाना पुलिस ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं।थाना प्रभारी जनमेजा राम नें बताया कि घटना 26 जनवरी शाम की माजरा बस स्टैंड की हैं। जहां आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर बोलेरो गाड़ी में सवार होकर एक कार्यक्रम में जा रहे कुछ युवकों पर फायरिंग कर दी थी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने मामले में रायली निवासी देशराज गुर्जर और प्रताप गुर्जर को गिरफ्तार किया है।दोनों आरोपी पिछले तीन माह से फरार चल रहे थें। पुलिस ने इससे पहले मामले में हिस्ट्रीशीटर सतवीर गुर्जर को भी गिरफ्तार किया था।
