बानसूर।स्मार्ट हलचल|कस्बें के हरसोरा चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को लेकर विवादित टिप्पणी को लेकर भाजपा प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल का पुतला फुंका। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं नें भाजपा प्रभारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की औंर पुतला दहन कर अपना विरोध जाहिर किया। युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव राजेश बागड़ी ने कहा कि एआईसीसी महासचिव व पूर्व डिप्टी सीएम कों लेकर इस प्रकार की अमर्यादित व अशोभनीय टिप्पणी की कड़ी निंदनीय हैं। बागड़ी नें राधा मोहन अग्रवाल से इस विवादित टिप्पणी के लिए सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की। इस दौरान हंसराज योगी,दुलीचंद सोलंकी,रमेश यादव सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहें।
