अपना घर सेवा समिति ने एक और प्याऊ का किया शुभारंभ

वैर सेवा समिति के पदाधिकारी पानी पिलाते हुए

शशिकांत शर्मा

स्मार्ट हलचल|वैर भरतपुर राजस्थान में कस्वा वैर प्रेरणादाई पहल करते हुए अपना घर सेवा समिति शाखा वैर के द्वारा भैरव बाबा मंदिर प्रताप फोर्ट के पास वैर में जल मंदिर (प्याऊ)का शुभारंभ किया । जिसका उद्घाटन शिक्षाविद केदारनाथ खूंट वाले के द्वारा किया गया । इस भीषण गर्मी में प्यासे राहगीरों को अपना घर सेवा समिति के सदस्यों ने पानी पिला कर राहत पहुंचाई। इससे पूर्व वैर भुसावर रोड पर अपना घर सेवा समिति ने एक और जल मंदिर का संचालन किया। कार्यक्रम में समिति के सदस्य पुरूषोत्तम शर्मा , घमण्डी लाल मीणा, प्रहलाद सोनी, पदमा प्रजापति, रामप्रताप शास्त्री, योगेश भारद्वाज, सोनू सेन,मुकुट नगाइच, राजीव लोचन , सतीश सेठ, प्रेम सिंह आदि उपस्थित रहे ।