बूंदी- स्मार्ट हलचल|जिला पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार शर्मा (IPS) द्वारा महिला अत्याचार एवं पोक्सो एक्ट के प्रकरणों का त्वरित एवं विधिवत अनुसंधान करने एवं प्रकरणो मे फरार अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार कर प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने के आदेशो की पालना मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बून्दी उमा शर्मा के मार्गदर्शन मे वृत्ताधिकारी वृत नैनवां राजूलाल आरपीएस के निकटतम सुपरविजन में कमलेश कुमार पु.नि. थानाधिकारी थाना देई के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा अपहरण व बलात्कार के प्रकरण में प्रभावी कार्यवाही करते हुए आरोपी भारत उर्फ कालु पुत्र राधेश्याम निवासी भामर पुलिस थाना देई जिला बून्दी को डिटेन कर बाद पूछताछ गिरफ्तार करने एवं घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल को बरामद करने मेंं सफलता प्राप्त की है।
थानाधिकारी कमलेश कुमार पु.नि. के नेतृत्व में पुलिस टीम ने प्रकरण में पीडिता के कथन 180 बीएनएसएस व 183 बीएनएसएस एवं दीगर अनुसंधान कर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु तलाश की गई। किन्तु अभियुक्त अपनी सकुनत से फरार था। इस पर मुखबीर मामुर किये गये। आरोपी के सम्बन्ध में तकनीकी अनुसंधान किया जाकर आरोपी की मिलने के सभी सम्भावित स्थानो पर तलाश की गई। दिनांक 28.04.2026 को अभियुक्त भारत उर्फ कालू पुत्र राधेश्याम उम्र 22 साल निवासी भामर पुलिस थाना देई जिला बून्दी को डिटेन कर प्रकरण मे बाद अनुसंधान जुर्म धारा 137(2),64(2)(M) बीएनएस 2023 मे गिरफ्तार किया गया। एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एच एफ डीलक्स को बरामद किया गया। मुलजिम को न्यायालय में पेश किया जावेगा।
