भरत देवड़वाल
जयपुर। स्मार्ट हलचल|बुधवार को आदिवासी मीणा महिला विकास संघ ने आदिवासी मीना समाज के मसीहा, सुविख्यात समाज सुधारक एवं स्वतंत्रता सेनानी लक्ष्मीनारायण झरवाल जी की 9वीं पुण्यतिथि सवाई मानसिंह अस्पताल के गेट पर मरीजों के परिजनों तथा सैकड़ों राहगीरों को ठंडाई पिलाकर मनाई ।
महिला संघ की प्रदेशाध्यक्ष मंजू जेफ़ ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत स्वतंत्रता सेनानी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से की और उसके बाद सभी ने पुष्पांजली अर्पित की । कार्यक्रम में शामिल स्वतंत्रता सेनानी के पुत्र डॉ. महेन्द्र झरवाल ने लक्ष्मीनारायण झरवाल के 103 वर्षो के जीवन में स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान, जरायमपेशा नामक काले कानून से मुक्ति, समाज सुधारों तथा मीना जाति को 5 वर्षो के संघर्ष के बाद वर्ष 1956 में अनुसूचित जनजाति में शामिल कराकर आरक्षण दिलाने जैसे ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डाला । जरायमपेशा कानून को हटवाने के आंदोलन के दौरान अंग्रेजों द्वारा लक्ष्मीनारायण झरवाल को दी गई अमानवीय यातनाओं को सुनकर महिला पदाधिकारी गमगीन हो गई।
महिला संघ ने भीषण गर्मी में सैकड़ों राहगीरों को ठण्डाई वितरित की
महिला संघ की पदाधिकारियों की टीम ने भीषण गर्मी में सैकड़ों लोगों को ठण्डाई वितरित कर राहत पहुँचाने का प्रयास किया गया। वक्ताओं ने लक्ष्मीनारायण झरवाल के संघर्ष और उपलब्धियों के आधार पर उनको आदिवासी मीना समाज का लोकदेवता बताया, जयकारों का उदघोष किया और उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज सुधारों को आगे बढ़ाने की वचनबद्धता जताई । इस अवसर पर आदिवासी महिला संघ की प्रदेश अध्यक्ष मंजू जेफ के साथ प्रदेश महासचिव कविता मीना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुमित्रा भगोट, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिता मीना, प्रदेश सह सचिव निधि मीना, प्रदेश संगठन सचिव ममता मीना,अलवर जिलाध्यक्ष सीमा सेहरा,संगठन सदस्य गायत्री मीना, डिम्पल मीना ,वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता भंवरलाल बढ़गोती इत्यादि कई सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
