21 मई से सगस दरबार में नव कुंडी महायज्ञ, भागवत कथा व रामलीला

(महेन्द्र नागौरी)

भीलवाड़ा|स्मार्ट हलचल|शहर के गायत्री नगर स्थित पांडु के नाले पर सगस दरबार मंदिर में 21 से 29 मई तक नव कुंडी श्री हरिहर महायज्ञ, श्रीमद्भागवत कथा और भव्य रामलीला का आयोजन होगा।भोपा रामेश्वर गाडरी के सानिध्य में आयोजित बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। महन्त श्री 1008 राम सागर दास के सानिध्य में होने वाले आयोजन की शुरुआत 21 मई को पंचांग पूजन व कलश यात्रा से होगी।
22 से 28 मई तक प्रतिदिन दोपहर में भागवत कथा और रात्रि में रामलीला मंचन होगा, जबकि 29 मई को पूर्णाहुति व महाप्रसादी के साथ समापन किया जाएगा।
समिति ने श्रद्धालुओं से अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर धर्म लाभ लेने का आह्वान किया है।