(महेन्द्र नागौरी)
भीलवाड़ा|स्मार्ट हलचल|शहर में 30 अप्रैल को नगर निगम महाराणा प्रताप सभागार में भव्य समारोह आयोजित होगा, जिसमें फिल्म अभिनेता हरीश कुमार, टीवी कलाकार के.के. गोस्वामी, मशहूर कॉमेडियन एहसान कुरैशी और राजा चौधरी विशेष आकर्षण रहेंगे।यह आयोजन पार्षद श्यामलाल मल्होत्रा की धर्मपत्नी कौशल्या देवी मल्होत्रा के रिटायरमेंट सम्मान समारोह के अवसर पर किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिकों के शामिल होने की संभावना है।
आयोजकों के अनुसार, यह समारोह भीलवाड़ा के लिए एक बड़ा सामाजिक-सांस्कृतिक आयोजन साबित होगा।
