महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय पुर में व्यावसायिक शिक्षा लैब का शुभारंभ

(महेन्द्र नागौरी)

भीलवाड़ा|स्मार्ट हलचल|महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, पुर में व्यावसायिक शिक्षा (अपेरल ट्रेड) लैब का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा डॉ. कल्पना शर्मा मुख्य अतिथि रहीं, जबकि शिक्षाविद् डॉ. शंकरलाल माली ने अध्यक्षता की।
एसडीएमसी विधायक प्रतिनिधि नोरत पानगड़िया, एसएमसी अध्यक्ष गोविंद व्यास व भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश सोनी की उपस्थिति में मौली बंधन खोलकर लैब का उद्घाटन किया गया।
प्रधानाचार्य प्रेमशंकर जोशी ने विद्यालय की उपलब्धियों व आवश्यकताओं पर प्रकाश डाला, वहीं कौशल मित्र राजेश शर्मा व प्रशिक्षक सुनीता पलोड़ ने अपेरल ट्रेड की जानकारी दी। अतिथियों ने व्यावसायिक शिक्षा को राष्ट्र निर्माण व विशेष रूप से बालिकाओं के कौशल विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।
कार्यक्रम में अतिथियों का तिलक, पगड़ी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर 101 छात्राएं सहित स्टाफ व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।