बोरखेड़ा के जंगल में लगी आग, दमकल से पाया काबू

सांवर वैष्णव

सवाईपुर:- स्मार्ट हलचल|सवाईपुर क्षेत्र के बोरखेड़ा गांव के जंगल में बुधवार दोपहर को अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई, आग तेज हवा के चलते फैलने लगी, दमकल की मदद से बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया । ग्रामीण ओमेंद्र सिंह ने बताया कि बोरखेड़ा गांव के जंगल में बुधवार दोपहर बाद अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई, आग की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पानी के टैंकरों व कुओं की मोटरें चलाकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन हवा के चलते आग पर काबू नहीं पाया गया और आग तेजी से फैलने लगी । ग्रामीणों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी, भीलवाड़ा व मांडलगढ़ से पहुंची दमकल ने ग्रामीणों की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया । आग से अंग्रेजी बबलू, जनमनी, पेड़-पौधे व छोटे जीव जंतु जलकर राख हो गए ।।