नीरज मीणा
महुवा।स्मार्ट हलचल/ महुवा विधानसभा क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित पीपलखेड़ा गांव के पास खेत में एक अज्ञात शव मिलने से बुधवार को क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना पर पहुंची बालाहेड़ी थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर महवा जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है।
बालाहेड़ी थाना पुलिस के सहायक उप निरीक्षक जगपाल सिंह ने बताया कि पीपलखेड़ा गांव में सड़क किनारे खेतों में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला था। काफी प्रयास के बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो ग्रामीणों ने बताया कि मृतक मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रहा था और मंगलवार को उसे क्षेत्र में घूमते हुए देखा गया था।
फिलहाल पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए आसपास के थानों को सूचना भेज दी है और मामले की जांच जारी है।
