राजस्थान ब्राह्मण महासभा के डॉ राकेश अवस्थी नगर अध्यक्ष एवं विष्णु पाराशर तहसील अध्यक्ष मनोनीत

नीरज मीणा

स्मार्ट हलचल/महवा।राजस्थान ब्राह्मण महासभा की जिला अध्यक्ष वैध विष्णुकांत तिवाडी ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ राधेश्याम जैमिनी एवं संरक्षक पंडित एस डी शर्मा की अनुशंसा पर तहसील अध्यक्ष के पद पर विष्णु दत्त पाराशर एवं महवा नगर अध्यक्ष के पद पर डॉ राकेश अवस्थी को मनोनीत कर 7 दिवस में कार्यकारिणी गठन करने के निर्देश दिए।। राजस्थान ब्राह्मण महासभा की कार्यकारिणी में नियुक्त होने पर नगर अध्यक्ष डॉक्टर राकेश अवस्थी एवं तहसील अध्यक्ष विष्णु पाराशर का माला एवं साफा पहनकर मुंह मीठा कर स्वागत किया गया।।