बंदरिया ने स्कूल में मचाया उत्पात, एक छात्रा को काटा

( सांवर वैष्णव )

सवाईपुर :-स्मार्ट हलचल|सवाईपुर क्षेत्र के ढ़ेलाणा गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में बुधवार सुबह एक बंदरिया ने जमकर उत्पात मचाया, इससे दौरान बंदरिया ने एक छात्रा को काटा लिया । ढ़ेलाणा विद्यालय में आज बुधवार को जब बच्चे स्कूल पहुंचे तो एक बंदरिया स्कूल में आ गई, बंदरिया को देखकर बच्चे भयभीत हो गए और बच्चों में चीख-पुकार मच गई । बंदरिया ने एक छात्रा अर्पिता जाट के हाथ को काट लिया, जिसको बाद में सवाईपुर चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार करवाया । ग्रामीणों ने बंदरिया को लकड़ी से डराकर भगाया ।।