परानियां में अखंड हरिनाम संकीर्तन में उमड़ रहे श्रद्धालु

सी पी गोयल
नाहरगढ़ 30, अप्रैल |स्मार्ट हलचल|कस्बे के समीप परानियां गांव में ढोलक की थाप, हारमोनियम की मधुर आवाज, व मंजीरों की झनकार, पावों में घुंघरू बांध प्रदेश सहित देश के कई हिस्सों से आई कीर्तन मंडलियां बुधवार प्रातः 6 बजे से हरे रामा, हरे रामा, कृष्णा, कृष्णा, हरे, हरे, अखंड हरिनाम संकीर्तन कर धर्म प्रेमियों को हरिनाम का गुणगान करवा रही है।इस अवसर पर पूर्व सरपंच देवेन्द्र सिंघल ने सपरिवार हरिनाम कीर्तन में पहूंच कर कार्यक्रम में पहूंच कर भाग लिया, जहां सिंघल परिवार का समिति कुमकुम का तिलक लगाकर स्वागत किया।जानकारी के अनुसार क्षेत्र के परानियां गांव में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्रामीणों की ओर से 16 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन करवाया जा रहा है। इसकी शुरुआत मंगलवार को भव्य गंगा कलश यात्रा निकाल कर की गई। क्षेत्र के परानियां गांव में चल रहे अखंड हरिनाम संकीर्तन में श्री कृष्ण नाम का गुणगान कर रही भजन मंडलियां।
सानिध्य में बुधवार को प्रातः 6 बजे से श्री अखंड हरिनाम संकीर्तन प्रारंभहुआ जिसमें 48 घंटे तक लगातार राजस्थान प्रदेश के विभिन्न जिलों, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उड़ीसा सहित पश्चिम बंगाल से आई कीर्तन मंडलियां दो-दो घंटे के अंतराल से अखंड हरिनाम का संकीर्तन करेंगी।