अपना घर सेवा समिति महुवा द्वारा अपना घर आश्रम भरतपुर 235 कट्टे गेहूं और 32 कट्टे नमक एक पीपा तेल भिजवाया

नीरज मीणा

महुवा।स्मार्ट हलचल/ महुवा उपखंड क्षेत्र में पीड़ित सेवा मानव सेवा में कार्यरत अपना घर सेवा समिति महुवा के द्वारा सभी सदस्यों के सहयोग से अपना घर आश्रम भरतपुर के लिए 235 कट्टे गेहूं 32 कट्टे नमक और एक पीपा तेल प्रभु जनों के लिए अन्नदान हेतु भिजवाया गया है।
अपना घर सेवा समिति महुवा के मीडिया प्रभारी गोपुत्र अवधेश अवस्थी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अपना घर आश्रम भरतपुर में रह रहे लावारिस पीड़ित प्रभु जनों के लिए अपना घर सेवा समिति महुवा ने जन सहयोग से 235 कट्टे गेहूं 32 कट्टे नमक एक पीपा तेल को ट्रक के माध्यम से भामाशाह हनुमान बंसल द्वारा हरी झंडी दिखाकर अपना घर आश्रम भरतपुर रवाना किया।
इस अवसर पर अपना घर सेवा समिति के अध्यक्ष नेमीचंद अग्रवाल महामंत्री ब्रजबल्लभ अग्रवाल संयोजक हरि सिंह मीणा मीडिया प्रभारी गोपुत्र अवधेश अवस्थी कोषाध्यक्ष बलवीर सैनी, संरक्षक प्रेमचंद गोयल, वेद प्रकाश गोयल अखिलेश चौधरी, सुमन अजमेरा, कृपांशु अजमेरा, नीरज जैन सहित दर्जनों सदस्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।