सांसद दामोदर अग्रवाल ने डिजिटल माध्यम से अपना स्वयं-गणना प्रपत्र भरकर अपनी जिम्मेदारी निभाई

आज से प्रदेश में जनगणना की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इस क्रम में *भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल* ने डिजिटल माध्यम से अपना स्वयं-गणना प्रपत्र भरकर अपनी जिम्मेदारी निभाई।

सांसद प्रवक्ता विनोद झुरानी ने बताया कि सांसद अग्रवाल ने आज डिजिटल माध्यम से अपना स्वम् गणना प्रपत्र भरकर सभी भीलवाड़ा वासियों से अपील कि की इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लें, सही जानकारी प्रदान करें और जनगणना को सफल बनाने में सहयोग दें।

अग्रवाल ने कहा कि आपकी सहभागिता ही देश के सशक्त और सुनियोजित विकास की नींव है। स्व गणना प्रपत्र भरकर जिम्मेदार व्यक्ति की भूमिका निभाये