अनिल कुमार
स्मार्ट हलचल|ब्यावर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष गोविन्दसिंह डोटासरा की अनुमति एवं स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष जीवण खां के अनुमोदन पर ब्यावर जिला अध्यक्ष पप्पू काठात ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया है। नवनियुक्त टीम में अनुभव और युवा ऊर्जा का संतुलन बनाने का प्रयास किया गया है।
महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी:
नवनियुक्त कार्यकारिणी में शान्ति बाई डाबला को जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष और मोहनलाल चौहान को जिला संगठन महासचिव नियुक्त किया गया है। वहीं, संगठन की बात जनता तक पहुँचाने के लिए असफाक खान को जिला मीडिया प्रभारी व शकूर काठात को सह प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
क्षेत्रवार उपाध्यक्ष व सचिव:
संगठन को मजबूती देने के लिए गिरधारी पोपावत, रामनिवास सेन, श्यामलाल भाटी, प्रिति बड़ौला और राहुल अटवाल को उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। इसी प्रकार सलीम काठात, मोहम्मद जाकिर, राकेश साहु, अब्दुल नसीर, पूजा गोस्वामी, राजेन्द्र गुर्जर और भगवती लाल बलाई को जिला सचिव नियुक्त किया गया है।
ब्लॉक स्तर पर कमान:
पप्पू काठात ने चारों महत्वपूर्ण ब्लॉकों में अध्यक्षों की घोषणा की है, जिनमें:
ब्यावर: धन्नासिंह भाटी
मसूदा: हरिप्रसाद प्रजापत
जैतारण: अब्दुल हकीम कुरेशी
आसिन्द: दिनेशकुमार सोनी
कार्यकारिणी सदस्य:
कार्यकारिणी में चन्द्र प्रकाश शर्मा, शोभा चौधरी, नजमुनिशा, बरकत काजी, ओमप्रकाश मेघवाल, मोहम्मद आरिफ रंगरेज, समीर शेख, चांदमल खटीक, गौरज्या, कानाराम गुर्जर और मोहम्मद दाउद कुरेशी को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
जिला अध्यक्ष पप्पू काठात ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि पूरी टीम स्थानीय निकायों में कांग्रेस की नीतियों को मजबूती से आगे बढ़ाएगी।
