बेटियों की शादी करवाना सबसे बडा पुण्य का कार्य- बिरधी चन्द शर्मा 12 जोडे बने हमसफर

भरत देवड़वाल

निवाई। स्मार्ट हलचल|अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में अलियाबाद मोड पर स्थित छात्रावास परिसर विशाल सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें 12 जोड़े हमसफर बने एवं नए जीवन की शुरूआत की। समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष बिरधीचंद शर्मा बंबाला, राष्ट्रीय महामंत्री सीताराम अलियाबाद, विधायक रामसहाय वर्मा व पूर्व सांसद सुखबीरसिंह जौनापुरिया सहित अन्य अतिथियों ने वर-वधु को नए जीवन की शुरूआत के लिए आशीर्वाद दिया। विधायक रामसहाय वर्मा ने कहा कि विवाह सम्मेलनों के आयोजन से धन व समय की बचत होती है। उन्होंने कहा कि बेटियों की शादी करवाना सबसे बडा पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों की पहल करने वाले कार्यकर्ता धन्यवाद के पात्र है, जिन्होंने अपना कीमती समय निकालकर समाज के लोगों को एक जाजम पर बैठाने का कार्य किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष बिरधीचंद शर्मा बंबाला ने कहा कि समाज सेवा करने का मौका नसीब वाले लोगों को मिलता है। समाज के विकास में भामाशाह भी भागेदारी निभाएं। समाज का हर व्यक्ति समाज सेवा में भागेदारी निभाएं। राष्ट्रीय महामंत्री सीताराम अलियाबाद ने बताया कि विवाह सम्मेलन में 12 जोड़ों का विवाह संपन्न करवाया गया है। विवाह सम्मेलन को लेकर सुबह साढे 8 बजे दुल्हा-दुल्हन की निकासी निकाली गई। वधु पक्ष की ओर से बारातियों का स्वागत किया गया। इसके बाद तोरण की रस्म व वरमाला का आयोजन हुआ। वरमाला के बाद विद्वान पंडितों के सानिध्य में पाणिग्रहण संस्कार करवाया। तत्पश्चात आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें अतिथियों ने वर-वधु को लम्बे जीवन की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी। जिला मीडिया प्रभारी लक्ष्मीचन्द शर्मा ने बताया कि सम्मेलन में भामाशाहों द्वारा वर-वधु को उपहार भी दिया गया। इस दौरान भोग लगाकर विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। जिसमें शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र के हजारों लोगों ने स्नेह भोज किया। सम्मेलन से पूर्व गुरूवार की रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री सीताराम अलियाबाद, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. शंभू कुई वाला, राष्ट्रीय संयोजक सुभाष गोगोरिया, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष रामनारायण कांजला, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष रमेश मावा वाला, कार्यकारी अध्यक्ष सुनील टीलावाला, जिलाध्यक्ष बद्रीनारायण सूरिया, तहसील अध्यक्ष गोपीराम शर्मा, छात्रावास अध्यक्ष सियाराम भोंगा, एडवोकेट रमेशचन्द शर्मा व लक्ष्मीचन्द शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
निवाई। सामूहिक विवाह सम्मेलन में वर वधु के लिए दिए गए उपहार।