महुआ में श्री गुरु गोरखनाथ जयंती पर निकली भव्य कलश यात्रा, महिलाओं की उमड़ी श्रद्धा

नीरज मीणा

महवा।स्मार्ट हलचल/विधायक राजेंद्र मीणा ने विधायक कोष गोरखनाथ सर्कल शमशान घाट की चार दिवारी के लिए दिए 10 लख रुपए महुवा में शुक्रवार को श्री गुरु गोरखनाथ जयंती समारोह के अवसर पर भव्य कलश यात्रा व सभा का आयोजन किया गया। यह यात्रा बड़ा महादेव जी मंदिर से प्रातः सुबह 8:00 बजे श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना होकर महुआ के मुख्य बाजार होते हुए वापस बड़ा महादेव जी के मंदिर पर पहुंची जहां समाज की मीटिंग आयोजित की गई जिसमें पहुंचे विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा कि बड़ा महादेव मंदिर, महुवा में श्री गुरु गोरखनाथ सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित श्री गुरु गोरखनाथ जी जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुआ यह सौभाग्य की बात है।
इस पावन अवसर पर विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा कि संत-महात्माओं के सानिध्य में क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। गुरु गोरखनाथ जी के आदर्श हमें सेवा, साधना और समर्पण का मार्ग दिखाते हैं। विधायक राजेंद्र मीणा ने क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देते हुए गुरु गोरखनाथ सर्किल एवं श्मशान घाट की चारदीवारी निर्माण हेतु विधायक कोष से 10 लाख रुपये की घोषणा करते हुए कार्यक्रम में आए सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी
कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर शोभायात्रा निकाली, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। यात्रा के दौरान जगह-जगह महुवा के अनेक सामाजिक संगठनों ने जलपान की व्यवस्था की गई, जिससे श्रद्धालुओं को सुविधा मिली।
इस आयोजन का संचालन समस्त नाथ समाज एवं क्षेत्रवासियों के जन सहयोग से किया गया। भव्य रैली के पश्चात कार्यक्रम में विधायक राजेंद्र मीणा की उपस्थिति में प्रतिभाओं का सम्मान समारोह भी आयोजित हुआ। साथ ही समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर नाथ समाज के लालचंद योगी, योगी राजेंद्र महाराज जी, कैलाश योगी, लोकेश योगी, रामेश्वर योगी, बहादुर योगी, रिंकू योगी, कल्ला योगी, बबलू योगी एवं पुरसोत्तम योगी सहित नाथ समाज अनेक गणमान्य लोगों सहित माता बहने उपस्थित रहे।