सांवर वैष्णव
सवाईपुर:- स्मार्ट हलचल|क्षेत्र के आकोला कस्बे में चल रहे विष्णुमहायज्ञ के दूसरे दिन शुक्रवार प्रातः यज्ञशाला पर पंडितों द्वारा यज्ञ में बैठने वाले जोड़ों को मंडप प्रवेश करवाया गया ओर आवाहित देवताओं का पूजन करवाया गया ।इसके बाद अरणीमंथन द्वारा यज्ञ के लिए अग्नि स्थापना की गई, ओर भगवान लक्ष्मीनाथ का पुरुष सूक्त एवं भगवान शंकर का रुद्र सूक्त से हवन किया गया । यज्ञाचार्य भगवती प्रसाद शास्त्री ने बताया कि 30 अप्रैल से 8 मई तक चलने वाले इस महायज्ञ में इससे पहले यज्ञशाला पर कलश स्थापना की गई ओर हनुमान ध्वज चढ़ाई गई । यज्ञ में 1100 आहुतियां लगाई गई । वहीं यज्ञ को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है । बड़ी संख्या में ग्रामीण यज्ञ स्थल पर पहुंच रहे हे ओर यज्ञशाला की परिक्रमा लगा कर पुण्य का लाभ ले रहे है । वहीं शाम के समय मेले का आनंद ले रहे है । वहीं शाम को लक्ष्मीनाथ मंदिर चौक पर गोवत्सला ममता द्वारा नानी बाई को मायरा कथा का वाचन किया गया ।।
