गरीबों के मसीहा डॉ. किरोड़ी लाल मीणा पहुंचे कांटोली-भक्ति में डूबा महाभारत कालीन माँ भद्रकाली धाम

 पूजा-अर्चना कर मांगी प्रदेश की सुख-समृद्धि,136 देवी-देवताओं के भव्य मंदिर को बताया अद्वितीय-‘शेर’ प्रतीक भेंट कर भक्तों ने किया जोरदार स्वागत

शिवराज बारवाल मीना
टोंक/निवाई। स्मार्ट हलचल|जिले के निवाई उपखण्ड क्षेत्र स्थित ग्राम कांटोली का नशामुक्ति के लिए प्रसिद्ध एवं आस्था का केंद्र महाभारत कालीन माँ भद्रकाली मंदिर शुक्रवार को उस समय भक्ति, आस्था और उत्साह से सराबोर हो उठा, जब प्रदेश के कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री एवं गरीबों के मसीहा के रूप में पहचाने जाने वाले डॉ. किरोड़ी लाल मीणा यहां दर्शन के लिए पहुंचे। मंत्री के आगमन से पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बन गया और श्रद्धालुओं के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा।
*पूजा-अर्चना कर मांगी खुशहाली की कामना*
केबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने मां भद्रकाली मंदिर कांटोली मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और माँ भद्रकाली के चरणों में माथा टेककर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।इस दौरान मंदिर परिसर में गूंजते जयकारों और भक्तिमय वातावरण ने कार्यक्रम को और अधिक आध्यात्मिक बना दिया।
*136 देवी-देवताओं के भव्य मंदिर की सराहना*
मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने मंदिर परिसर में निर्माणाधीन 136 देवी-देवताओं के भव्य मंदिर का अवलोकन किया।उन्होंने इसकी भव्यता और अद्वितीयता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसा दिव्य और विशाल स्वरूप वाला मंदिर विश्व में विरले ही देखने को मिलता है। उन्होंने इसे भारतीय संस्कृति, आस्था और धार्मिक परंपरा का अनुपम संगम बताया।
*मन्दिर पीठाधीश्वर ने बताया जनसेवा का प्रतीक*
मंदिर के पीठाधीश्वर श्रीराम महाराज अघोरी ने केबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी मीणा का स्वागत करते हुए उन्हें जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व बताया।उन्होंने कहा कि डॉ. मीणा किसी संत-महात्मा से कम नहीं हैं, जिन्होंने छात्र जीवन से लेकर अपने राजनीतिक सफर तक 790 बड़े जनआंदोलन किए और 230 बार जेल जाकर भी जनहित के लिए संघर्ष जारी रखा। उन्होंने भावुक शब्दों में कहा कि आज के समय में सर्व समाज के पीड़ित लोग अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सबसे पहले डॉ. मीणा को याद करते हैं।
*‘शेर’ प्रतीक भेंट कर किया सम्मान*
अघोरी बाबा श्रीराम महाराज ने परंपरा के अनुसार “शेर को शेर ही भेंट करो” की भावना के साथ सैकड़ों भक्तों की मौजूदगी में मंत्री को ‘शेर’ का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।इस दौरान माहौल उत्साह और श्रद्धा से भर गया तथा उपस्थित लोगों ने जोरदार स्वागत कर अपनी आस्था प्रकट की।
*जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु रहे मौजूद*
इस अवसर पर गोविंद नारायण मीणा, रतन, मदन, गगासहाय, बिहारी, हनुमान, मनीष फौजी, महेंद्र मीणा, अनिल कांटोली, अशोक सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति, आस्था और जनसमर्थन का अद्भुत संगम देखने को मिला।