सोलतपुरा के पास 150 मिमी डीआई राइजिंग पाईपलाइन क्षतिग्रस्त-विभाग ने कार्रवाई को लेकर पुलिस को लिखा पत्र
शिवराज बारवाल मीना
टोंक/अलीगढ़।स्मार्ट हलचल|जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) परियोजना खंड टोंक ने अलीगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सोलतपुरा के पास सरकारी पेयजल पाईपलाइन को क्षतिग्रस्त करने के मामले में सख्त रुख अपनाया है।
पीएचईडी विभाग बीसलपुर परियोजना के सहायक अभियंता अंकुर सैनी द्वारा पुलिस थाना अलीगढ़ को पत्र भेजकर आरोपी दुर्योधन मीणा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है। पत्र के अनुसार, बीसलपुर-टोंक-उनियारा-देवली पेयजल परियोजना के तहत बिछाई गई उच्च जलाशय तक जाने वाली 150 मिमी डीआई राइजिंग पाइपलाइन को कुछ व्यक्तियों द्वारा नुकसान पहुंचाया गया है। इस घटना से क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभाग ने स्पष्ट रूप से कहा है कि सोलतपुरा निवासी दुर्योधन मीणा सहित संबंधित व्यक्तियों ने पाईपलाइन को क्षति पहुंचाई है। ऐसे में पुलिस से अनुरोध किया गया है कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और जल आपूर्ति बाधित करने के आरोप में दोषियों के खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही विभाग ने यह भी मांग की है कि आरोपियों से क्षतिग्रस्त पाईपलाइन की मरम्मत करवाई जाए, ताकि पेयजल आपूर्ति जल्द से जल्द सुचारू हो सके।इस संबंध में उच्चाधिकारियों और संबंधित एजेंसियों को भी प्रतिलिपि भेजकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
