सांसद दामोदर अग्रवाल एक दिवसीय दौरे पर सोमवार को बिजोलिया मे रहेंगे उपस्थित

(दीपक राठौर)

बिजौलियाँ|स्मार्ट हलचल|लोकसभा सचेतक व भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल सोमवार 4 मई को एक दिवसीय दौरे पर बिजौलियां पहुंचेंगे । सांसद प्रवक्ता पंकज जैन ने बताया कि सांसद सांयकाल 5.30 बजे बिजौलियां की ऐतिहासिक धरोहर, प्राचीन मंदाकिनी महादेव मंदिर पहुंचेंगे। वहां मंदिर दर्शन के पश्चात व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर मंदिर पदाधिकारियों व उपस्थित नगरवासियों से मुलाकात करेंगे।
इसके पश्चात सांयकाल 6.30 बजे आदर्श विद्या मंदिर में आयोजित वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस दौरान मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल सहित भाजपा कार्यकर्ताओं की भी उपस्थित रहेगी।