अशोक गहलोत राजस्थान के गाँधी – शर्मा
शाहपुरा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया
राजेन्द्र खटीक
शाहपुरा-स्मार्ट हलचल|राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिन महात्मा गाँधी जीवन दर्शन समिति शाहपुरा के तत्वावधान में श्री पशुपतिनाथ गौशाला में उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला संयोजक अक्षय त्रिपाठी के निर्देशानुसार कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्यों के माध्यम से उनका जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, पूर्व नगर अध्यक्ष बालमुकुंद तोषनीवाल, अजय मेहता, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अखिल व्यास के आतिथ्य में आयोजित किया गया जिसका संचालन संयोजक अविनाश शर्मा ने किया। इस अवसर पर तोषनीवाल एवं भारद्वाज ने कहा कि अशोक गहलोत ने अपने कार्यकाल में जनहितकारी योजनाओं और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देकर प्रदेश की जनता के दिलों में विशेष स्थान बनाया है। कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उनके नेतृत्व को प्रेरणादायक बताया। शर्मा ने कहा कि प्रदेश में महात्मा गांधी के जीवन दर्शन और विचारो को सभी युवाओं और आमजन तक पहुँचाने के लिए शांति एवं अहिंसा विभाग बनाने वाला पहला प्रदेश राजस्थान है तथा पूर्व मुख्यमंत्री को राजस्थान का गाँधी भी कहा।
कार्यक्रम के दौरान गौशाला में गायों और अन्य पशुधन को हरा चारा खिलाया गया, पक्षियों के लिए परिण्डे लगाये गये एवं सामाजिक सेवा के कार्य भी किए गए। इस दौरान पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कुणाल ओझा, पार्षद मुबारक हुसैन, डॉ इशाक खान, पार्षद प्रतिनिधि सौरभ सर्वा, यूथ कांग्रेस प्रवक्ता केशव सपूत, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष राकेश लोहार, सचिव सूरज सोनी, वरिष्ठ नेता रमेश चंद्र वैष्णव, रमेश शर्मा, कांग्रेस नेता अभिषेक त्रिपाठी, गब्बर खान, धनराज जीनगर, विजय टेलर, रजत जैन, रामेश्वर सोलंकी, प्रियेश सिंह यदुवंशी, प्रिंस खटीक सहित जन्मदिन आयोजन में कांग्रेस पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने कहा कि संगठन की मजबूती और जनसेवा के संकल्प के साथ वे पार्टी की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का कार्य करते रहेंगे। पूरे आयोजन में उत्साह, एकजुटता और जनसेवा का संदेश प्रमुख रूप से देखने को मिला।
