अष्ट चिरंजीवी मंत्र’ से आहुतियां देकर की गुरुदेव के दीर्घायु होने की कामना
बाल संस्कार केन्द्र के नन्हें कलाकारों ने दी आकर्षक प्रस्तुति
जयपुर, 03 मई। स्मार्ट हलचल|विश्व जागृति मिशन (विजामि) के संस्थापक और देश के जाने-माने आध्यात्मिक संत धर्माचार्य श्री सुधांशु जी महाराज का 71वां जन्मदिन गुलाबी नगरी में जयपुर मंडल के श्रद्धालुओं द्वारा उल्लास पर्व के रूप में मनाया गया। आदर्श नगर में बीस दुकान स्थित सोमेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित ‘उल्लास पर्व’ के सिलसिले में विशेष हवन और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। आचार्य मोहन लाल शास्त्री और आचार्य विष्णु कुमार शर्मा के सानिध्य में आयोजित विशेष यज्ञ में जयपुर मंडल के प्रधान मदनलाल अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारियों दिनेश गुप्ता, द्वारका प्रसाद मुटरेजा, मदनलाल शर्मा, हेम भार्गव, दिलीप हिरारमानी और श्रद्धालुओं ने ‘अष्ट चिरंजीवी मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र एवं गुरु मंत्र, दुर्गा सप्तशती के श्लोक और रामचरितमानस की विशेष चौपाइयों से आहुतियां देकर गुरुदेव के दीर्घायु होने की कामना की। जयपुर मंडल की ओर से गुरुदेव के जन्मदिन दिवस पर सोमेश्वर महादेव मंदिर के बाहर मीठे शरबत की छबील लगाई गई और राहगीरों को शीतल पेय और प्रसाद का वितरण भी किया गया।
इस अवसर पर विश्व जागृति मिशन की आध्यात्मिक विदुषी और ध्यान गुरु डॉ अर्चिका दीदी के विशेष संदेश का प्रसारण भी किया गया। विश्व जागृति मिशन की ओर से जयपुर में संचालित बाल संस्कार केन्द्र के नन्हें कलाकारों ने लघु नाटिका और एकांकियों के माध्यम से विजामि प्रमुख सुधांशु जी महाराज के धर्म, अध्यात्म, गीता और उपनिषद के प्रवचन और पर्यावरण संरक्षण के संदेशों की झलकियां प्रस्तुत की गई। इस पुष्पा भाटिया, शारदा भाटिया, ममता भाटिया, सीमा भाटिया, गुरु चरण, विकास भल्ला, बेला माथुर, राजेंद्र भाटिया, तनिष्का राजावत, चंदा कंवर राजावत, जगदीश शर्मा, ओमप्रकाश कुमावत और फूल मुटरेजा ने भजन गाए और श्रद्धालुओं के साथ समूह में नृत्य करते हुए गुरुदेव का जन्म दिन श्रद्धापूर्वक मनाया।
——
