रणवीर सिंह चौहान
भवानी मंडी|स्मार्ट हलचल/कोटा में होटल पाम पेसिफिक में लायंस क्लब का प्रांतीय अधिवेशन संपन्न हुआ । लायंस क्लब भवानी मंडी के सचिव नरेंद्र जैन ने बताया कि 2 एवं 3 मई को झालावाड़ रोड स्थित होटल में लायंस क्लब के प्रांतीय अधिवेशन में विभिन्न कार्यक्रम क्लब के प्रांतीय अध्यक्ष लायन रामकिशोर जी गर्ग की अध्यक्षता एवं इंटरनेशन डायरेक्टर लाइन जितेंद्र सिंह जी के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ जिसमें प्रांत के 150 क्लबों के करीब 1200 सदस्यों ने भाग लिया जिसमें भवानी मंडी क्लब से लायन के के राठी ,लायन कालू लाल सालेचा ,लायन नरेंद्र जैन,लायन डॉ सौभाग सिंह ने भाग लिया आगामी प्रांत पाल के लिए मतदान किया जिसमें प्रत्याशी कविता मिंडा एवं जितेंद्र मित्तल थे इनमें से जितने वाले आगामी 2028-29 के प्रांतपाल होंगे।
