भीलवाड़ा । भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल ,असम, पुडुचेरी में ऐतिहासिक जीत पर अधिवक्ताओं ने जीत की खुशी मनाई| भाजपा जिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष एडवोकेट बाबु लाल आचार्य ने बताया कि जिला एवं सेशन न्यायालय परिसर भीलवाड़ा में अधिवक्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा का माला, उपरना, पुष्प गुच्छ भेंट कर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया| अधिवक्ताओं ने जिलाध्यक्ष मेवाड़ा के साथ न्यायालय परिसर में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर ऐतिहासिक जीत की खुशी मनाई| बाबू लाल आचार्य ने बताया कि पश्चिम बंगाल ,असम, पुडुचेरी में इस ऐतिहासिक जीत का श्रेय भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के कुशल नेतृत्व में भाजपा के समस्त कार्यकर्ताओं को जाता है जिन्होंने इस ऐतिहासिक विजय में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया| इस दौरान जिला अभिभाषक संस्था के अध्यक्ष उम्मेद सिंह राठौड़, महासचिव पंकज दाधीच, रेवेन्यू महासचिव मनोहर लाल बुनकर, कोषाध्यक्ष रवि गोरानी, पुस्तकालय सचिव प्रताप तेली, वरिष्ठ अधिवक्ता रामेश्वर लाल विजयवर्गीय, रघुनंदन सिंह कानावत, भेरूलाल बापना, राघवेंद्रनाथ व्यास, राकेश जैन, गोपाल सोनी, धर्मवीर सिंह कानावत, अनुराग आचार्य, दिनेश जोशी, राजेंद्र कचोलिया, दुर्गेश शर्मा, श्याम सिंह चुंडावत, रतनलाल जाट, पीरू सिंह गौड, सत्यनारायण सोमानी, विजय शर्मा, प्रशांत पत्रिया, आशीष शर्मा, श्रीनाथ पाराशर, अरविंद सेन, पुष्पेंद्र सिंह चुंडावत, विशाल वैष्णव,प्रदीप व्यास, विशाल उपाध्याय, संजय सेन, दीपक कोठारी, अनिल पारीक सहित कई अधिवक्तागण उपस्थित रहे सभी ने मिलकर जीत की खुशी मनाई|
