जाफ़र लोहांनी
बानसूर -स्मार्ट हलचल|फूटा जोहड़ा धाम जहाँ के महंत श्री श्री 1008 श्री रतन दास जी महाराज का सांकेतवास 5 अप्रेल को हो गया था जिनकी चादर पोषी की रस्म कल सोमवार को प्रदेशभर से पधारे संत महात्माओं की पावन उपस्थिति में उनके कृपा पात्र शिष्य युवराज आचार्य गौसेवक श्री बलराम दास जी पर हुई l आचार्य श्री बलराम दास जी प्रदेशभर से पधारे संतो का व भक्तों का आभार व्यक्त किया व उन्होंने आशीर्वचन देतें हुए अपने गुरू महाराज के बारे में अनेक बातें बताई ऐसे में वो भाहुक दिखे l लेकिन उन्होंने बताया की में मेरे गुरु महाराज के पद चिन्हो पर चलूँगा उनके सानिध्य व उनके आशीर्वाद से चल रही गौ सेवा ब्राह्मण सेवा आगे भी ऐसे ही चलती रहेंगी उनका सानिध्य व आशीर्वाद सदैव हम सब पर रहेगा
*संतो का रहा सानिध्य*
त्रिवेणी धाम से पधारे श्री खोजीद्वाराचार्य श्री श्री 108 श्री रामरिछपाल दास जी महाराज व श्री ब्रह्मपीठाधीश्वर काठियापरिवारचार्य श्री श्री 108 श्री रतन दास जी महाराज डाकोर धाम,अयोध्या धाम, महामंडलेश्वर श्री श्री 108 श्री जनार्दन दास जी महाराज नारायणपुर, अनेक संत महात्माओ ने भी उपस्थिति होकर चदर पोषी की आचार्य बलराम दास जी को आशीर्वाद दिया l
*जनप्रतिनिधियों ने भी लिया आशीर्वाद*
इस चादर महोत्सव में अनेक जनप्रतिनिधि भी पधार कर श्री बालाजी महाराज के दर्शन कर महाराज श्री से आशीर्वाद प्राप्त किया बानसूर विधायक देवी सिंह शेखावत, कोटपूतली से पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाना, व भामाशाह मातादीन पनिहार, महावीर गुर्जर NSUI नेता, अनेक ने लिया आशीर्वाद
भामाशाह मातादीन पनिहार ने मंदिर में एक बड़ा भंडार घर बनाने की इच्छा जताई जिसको लेकर उन्होंने कहा की जल्द ही उसका निर्माण कार्य चला दिया जायेगा
*दिन भर रहा भक्तों का आना जाना*
श्री तोताराम दास जी महाराज ने बताया की दिनभर विशाल भंडारे का आयोजन चला जिसमें प्रदेश भर से पधारे भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की और दिनभर महासियों की तीन टीमों ने श्री रतन दास जी की जीवन लीला पर प्रकाश डाला व भक्तों को बताया
*अनेक गावों की तरफ से हुई आचार्य बलराम दास जी पर चादर पोषी*
श्री नरसी दास जी महाराज ने बताया की फूटा जोहड़ा की मान्यता आस पास के पुरे क्षेत्र में है इसको देखते हुए लगभग आस पास के 30 से 35 गावों ने मिलकर महाराज श्री पर चादर पोषी की
