बी एम राठौर
सांगोद |स्मार्ट हलचल|नगर पालिका सांगोद द्वारा अधिशाषी अधिकारी मनोज कुमार मालव के निर्देशानुसार आज दिनांक 05.05.2026 को स्वच्छ भारत अभियान के तहत पालिका की टीम ने शहर के विभिन्न बाजारों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग और गंदगी फैलाने पर कुल 23 दुकानदारों के चालान काटे गए। इसके साथ ही दुकानों से 3 किलो अवैध पॉलीथिन जब्त की गई। पालिका प्रशासन ने सभी व्यापारियों को सख्त चेतावनी दी है कि वे भविष्य में प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग न करें, अन्यथा उनके खिलाफ और अधिक कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कार्यवाही के दौरान कनिष्ठ अभियन्ता हर्ष यादव, एमआईएस इन्जिनियर घासीलाल बैरवा, कार्यवाहक सफाई निरीक्षक हंसराज एवं समस्त कार्यवाहक जमादार उपस्थित रहे।
