जल उपयोक्ता संगम प्रबंध समिति में भीमराज मीणा निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए

इंजीनियर रवि मीणा

कोटा : स्मार्ट हलचल|सीएडी द्वितीय परवन परियोजना के अंतर्गत जल उपयोक्ता संगम प्रबंध समिति के गठन हेतु आज नामांकन प्रक्रिया सम्पन्न हुई। इस दौरान क्षेत्र के सभी किसानों की सहमति से चार चौमा निवासी भीमराज मीणा को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।समिति के अन्य 10 सदस्य भी निर्विरोध निर्वाचित हुए, जिनमें हरिशंकर नागर (डंगावाद), उमाशंकर सुमन (चोमा मालियान), बिरधिलाल मेहरा (सदेड़ी), दुर्गाशंकर मीणा (चोमा मालियान), हरीश मीणा (चोमा मालियान), लोकेश मालव (रेलगांव), अर्जुन मीणा (चोमा), जयप्रकाश मालव (रेलगांव), नरेन्द्र कुमार कराड (रेलगांव) एवं हंसराज नागर (हनोतिया) शामिल हैं।

यह समिति परवन वृहद सिंचाई परियोजना के अंतर्गत कालीसिंध नदी पर निर्मित लिफ्ट सिस्टम के संचालन एवं रखरखाव का कार्य करेगी, साथ ही किसानों को समय पर सिंचाई का पानी उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

इसी प्रकार सीएडी परियोजना प्रथम में पन्नालाल मालव को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। उनकी समिति में भी 8 सदस्यों का निर्विरोध चयन हुआ, जिनमें पुष्पदयाल मालव, राजेन्द्र मालव (हरिपुरा मांझी), ओमप्रकाश मीणा (गिरधरपुरा), मेहरबान सिंह (रामड़ी), चेतराम मालव (चोमा बीबू), महावीर मीणा (चोमा मालियान) एवं बाबूलाल मीणा (बम्बोली) शामिल हैं।
इस मोखे पर ग्रामवासियों ने परियोजना अध्यक्ष को माला पहनाकर व मिटाई खिलाकर खुशी जताई।
निर्वाचन प्रक्रिया का दायित्व ललित कुमावत, सहायक अभियंता, परवन परियोजना जल संसाधन संभाग झालावाड़ द्वारा निभाया गया