भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर अधिवक्ताओं में उत्साह, कोर्ट परिसर में जश्न

 

भीलवाड़ा|स्मार्ट हलचल|पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर जिला एवं सेशन न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं ने जमकर खुशी मनाई। भाजपा जिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष एडवोकेट बाबूलाल आचार्य के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा का माला व उपरना पहनाकर स्वागत किया और मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया।
अधिवक्ताओं ने इस विजय का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ कार्यकर्ताओं की मेहनत को दिया।
इस मौके पर अभिभाषक संस्था अध्यक्ष उम्मेद सिंह राठौड़, महासचिव पंकज दाधीच, वरिष्ठ अधिवक्ता रामेश्वर लाल विजयवर्गीय, राघवेंद्रनाथ व्यास सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।