निंबाहेड़ा, 19 फरवरी 2026
स्मार्ट हलचल|निंबाहेड़ा क्षत्रीय मराठा समाज द्वारा राजे छत्रपति शिवाजी महाराज की 396 वीं जन्म जयंती के पावन अवसर पर गुरुवार को नगर में भव्य एवं आकर्षक शोभायात्रा का आयोजन किया गया। दोपहर 3:15 बजे निकाली गई इस शोभायात्रा का चित्तौड़ी दरवाजा,पुराने हॉस्पिटल के पास कांग्रेसजनों द्वारा पुष्पवर्षा कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की ओर से कांग्रेसजनों ने रथ में विराजित राजे शिवाजी महाराज की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया तथा उनके राष्ट्रनिर्माण, पराक्रम,न्यायप्रियता एवं स्वाभिमान के आदर्शों को स्मरण किया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह में विशेष उत्साह एवं गौरव का वातावरण देखने को मिला।
इस अवसर पर कार्यक्रम में नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बंशीलाल राईवाल संगठन महासचिव रविप्रकाश सोनी,विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत सिंह आंजना,कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष मुकेश माली,नगर कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष शमशू कमर मंसूरी, महासचिव मनीष जारोली,ओम प्रकाश शर्मा, सचिव आशीष अग्रवाल, एन एस यू आई के ब्लाक अध्यक्ष भंवर सिंह शक्तावत,पूर्व पार्षद शांतिलाल लाडना,राजेश सांड,कार्यकारिणी सदस्य लक्ष्मीनारायण चौहान,फरीद खान,मंसूर अली बोहरा,विकास धाकड़ संतोषपुरिया,समरथ रैगर,श्रवण आंजना,कमलेश मीणा तथा कांग्रेस कार्यालय प्रभारी ज़ाकिर हुसैन सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।










