कोटा : स्मार्ट हलचल|महिला सशक्तिकरण और राजनीति में समान भागीदारी की मांग को लेकर महिला कांग्रेस ने कोटा देहात से राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुवात करि । राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा व प्रदेशाध्यक्ष सारिका सिंह के निर्देशानुसार देहात महिला कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पोस्टकार्ड भेजकर नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 को तत्काल प्रभाव से लागू करने की मांग उठाई। देहात जिलाध्यक्ष गायत्री मीणा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं डाकघर पहुंचीं और पोस्टकार्ड के जरिए अपनी आवाज बुलंद की। जिलाध्यक्ष मीणा ने कहा कि महिलाओं को उनका हक देने में अब देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संसद और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं का अधिकार है, जिसे तत्काल प्रभाव से लागू किया जाना चाहिए। इस मौके पर सितारा एकता सावित्री मंजू गीता रामप्यारी सुनीता सुलोचना रवीना रवीना कमलेश पूजा भानु प्रिया दृष्टि उमा रेखा गायत्री देहात की सभी महिलाएं साथ रही!
