सीएचसी में जिम्मेदार कर्मचारी ने सीएमएचओ के आदेशों की उड़ाई धज्जियां

बाहर की दवाई लिखने वाले कर्मचारियों की रजिस्टरो की जांच की जा रही हैं व फुटेज खंगाले जा रहे है। जिम्मेदार स्मार्ट हलचल|कर्मचारियों पर कठोर कार्रवाई करेंगे।
दौसा CMHO सीताराम मीणा के आदेशों उड़ रहे हैं हवाओ में, कुण्डल CHC हॉस्पिटल के कर्मचारियों ने सीएमएचओ के आदेशों की जा रही हैं अवहेलना, फिर मिली भरपूर कमियां जांच कमेटी ने किया कुण्डल समुदाय स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण अमर चन्द बैरवा की रिपोर्ट

दौसा। स्मार्ट हलचल|बुधवार को कुण्डल CHC हॉस्पिटल में चार सदस्य कमेटी ने कुण्डल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के ऊपर रखी हुई टंकियों की सफाई पिछले कई वर्षों से नहीं हुई यानी 19/11/2020 को की गई थी करीब 5 साल से उपर हो गई और ऊपर रखी हुई टंकियां में काला दूषित पानी भरा हुआ मिला जो की एक गंभीर बीमारी का मूल कारण बना हुआ है
जबकि चिकित्सा विभाग के द्वारा समय-समय पर निरीक्षण करने के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं लेकिन जब चिकित्सा अधिकारी सरकारी CHC अस्पतालों में पहुंचते हैं तो वहां की हालत कुछ और ही बताई जाती है जब कुण्डल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर चार सदस्य कमेटी टीम ने निरीक्षण किया तो उसमें बहुत सी बड़ी कमियां सामने आई है ।
जबकि चार सदस्य कमेटी ने आने से पानी की टंकियां का जब निरीक्षण किया तो उन टंकियां में कीड़े मकोड़े भी पड़े हुए थे और लगातार गंदगी का आलम बना हुआ था। जबकि दौसा सीएमएचओ डॉ सीताराम मीणा के द्वारा दो बार निरीक्षण करने के बाद भी हालत जैसे के तैसे बने हुए हैं । यानी कि सीएमएचओ के आदेशों को हवाओ में ही कर रखा हैं कुण्डल CHC हॉस्पिटल के कर्मचारियों ने, पूरी तरह से लड़खड़ाती नज़र आ रही हैं CHC की व्यवस्थाएं । कुण्डल सीएससी में डॉक्टरों की कमी सबसे बड़ी कमी है इस दौरान किरण देवी (आशा सुपरवाईजर ) को भी स्कूलों में जाकर बच्चियों को टीका लगवाने के लिए बोला गया
जबकि इन दिनों तेज गर्मी के कारण लगातार मौसमी बीमारियों में बढ़ोतरी हो रही है और लगातार मौसमी बीमारियों के पेशेंट बढ़ रहे हैं। जिनको मौसमी बीमारियों को लेकर भी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग गंभीर नजर नहीं आ रहा है । और जबकि कुण्डल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर छह डॉक्टरों के पद खाली हैं तो फिर भारती मौसमी बीमारियों का ईलाज आखिर कौन करेगा, या फिर उन मरीजों का जिम्मेदार कौन रहेगा। अब देखना ये है कि क्या कुण्डल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में सुधार होगा या नहीं ये तो आने वाला समय बतायेगा।
इस दौरान चार सदस्य की टीम में डिप्टी CMHO डॉ दीपक शर्मा ने बताया कि बाहर से दवाई मंगवाने के लिए जो भी डॉक्टर पर्ची लिख रहा है। उनकी लिखी हुई पर्चियां के आधार पर हम जांच कर रहे हैं और जो भी दोषी कर्मचारियों होगा हम उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।
और ग्रामीणों के द्वारा लगातार साफ सफाई का मुद्दा उठाया जा रहा है उसको भी गंभीरता से लिया जा रहा है । उसमें जो सफाई ठेकेदार उसको 3 दिन का समय देकर नोटिस जारी करने का आदेश दिए, डिप्टी CMHO दीपक शर्मा द्वारा दिया गया है । इस दौरान अस्पताल परिसर में खाली पड़ी हुई शराब की बोतल भी मिली, और कचरा भी मिला
इस दौरान चार सदस्य कमेटी में डिप्टी CMHO दीपक शर्मा डॉक्टर संदीप शारदा वह ब्लॉक सीएमएचओ डॉक्टर अमित राय व डॉक्टर हरिमोहन शर्मा की टीम ने कुण्डल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचकर जांच पड़ताल की गई और जो भी इनमें दोषी कर्मचारियों होगा उन पर कारवाही का भरोसा दिया