राजस्थान जन मंच की जिला कार्यकारिणी घोषित

( महेन्द्र नागौरी)

बाबू गिरी महाराज के सानिध्य में हुई पदाधिकारियों की नियुक्ति
भीलवाड़ा|स्मार्ट हलचल|राजस्थान जन मंच की जिला कार्यकारिणी की घोषणा संकट मोचन हनुमान मंदिर में महामंडलेश्वर बाबू गिरी महाराज के सानिध्य में की गई। अध्यक्ष कैलाश सोनी ने शिवप्रकाश चन्नाल, जयनारायण जोशी, रामचंद्र मूंदड़ा और जगदीश सेन को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया। वहीं रोहित भरावा, सौरभ काबरा, भानु सालवी व देवेंद्र सिंह नाथावत को जिला मंत्री बनाया गया। कमलेश भारती को सोशल मीडिया प्रभारी तथा सुभाष गोयल को जिला संपर्क प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई।