आभानेरी में 13 मई से सजेगा नाइट क्रिकेट का रोमांच, APL 2026 में भिड़ेंगी 64 टीमें
आभानेरी, स्मार्ट हलचल। खेल प्रतिभाओं को मंच देने और ग्रामीण क्षेत्रों में क्रिकेट के प्रति उत्साह बढ़ाने के लिए आगामी बुधवार, 13 मई से आभानेरी क्रिकेट प्रीमियर लीग (APL) 2026 का भव्य आगाज होने जा रहा है। दूधिया रोशनी में होने वाली इस नाइट प्रतियोगिता को लेकर स्थानीय युवाओं और खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।
दूधिया रोशनी में 11 दिनों तक चलेगा मुकाबला
आयोजन कमेटी के सदस्य हेमू सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रतियोगिता टेनिस बॉल से रात्रि कालीन समय में आयोजित की जाएगी। लगभग 11 दिनों तक चलने वाले इस खेल महाकुंभ में खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का पूरा मौका मिलेगा। प्रतियोगिता को भव्य बनाने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है।
प्रतियोगिता की मुख्य बातें:
- कुल टीमें: जिले और आसपास के क्षेत्रों की 64 टीमें।
- खिलाड़ी: लगभग 704 खिलाड़ी मैदान में अपना दम दिखाएंगे।
- एंट्री की अंतिम तिथि: 12 मई तक टीमें अपना पंजीकरण करा सकती हैं।
- तैयारियां: स्थानीय युवा पिछले कई दिनों से क्रिकेट ग्राउंड को तैयार करने में जुटे हुए हैं।
स्मार्ट हलचल न्यूज के साथ जुड़े रहें और क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
रिपोर्ट: स्मार्ट हलचल ब्यूरो
