बनेड़ा – नौ कुंडिय नव दिवसीय श्री शनि महाराज नवग्रह महायज्ञ शनि महाराज मंदिर मुशा ( मुसी) मे शुक्रवार को 108 जल कलशो की विशाल कलश यात्रा के साथ हुआ ।
8 से 16 मई तक आयोजित होने वाले नो दिवसीय महोत्सव के पहले दिन 8 मई को कहारो का खेडा गांव स्थित चारभुजा मंदिर से पुजा अर्चना के पश्चात बेडबाजो के साथ विशाल कलश यात्रा शुरू हुई जो कि मुख्य मार्ग से होते हुए। आयोजन शनि धाम पहुच कर सम्पन्न हुई। इसके पश्चात यज्ञाचार्य पं.विकास शास्त्री (बाँसा) जयपुर द्वारा विधी विधान से दशविधी स्नान हेमाद्री संकल्प प्राश्चित हवन पंचाग पूजन मातृका पुजन मंडप प्रवेश ब्राह्मण चरण संध्या आरती अरणी मंथन अग्नि स्थापना के साथ ही हवन शुरू हुआ । वही 8 से 15 मई तक रात्री 7.30 बजे से दिव्य दर्शन रामलीला मंडल नागोर के कलाकारों भगवान राम की लीलाओं का मंचन किया जाएगा। वही 9 से 15 मई तक दोपहर 2.30 बजे तक श्री मद भागवत ज्ञान महायज्ञ का आयोजन होगा।
वही 9 मई शनिवार से प्रात 7.15 से 11.15 बजे तक नित्य पुजन तथा प्रात 11.15 बजे से दोपहर 2.15 बजे तक यज्ञ कुंड में यजमानों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बिच आहुतियां दी जाएगी। तथा महोत्सव के अंतिम दिन 16 मई को महायज्ञ की पुर्नाहुति होगी। उक्त नौ दिवसीय महोत्सव वीतराग तपोनिष्ठ यज्ञ सम्राट संत श्री श्री 108 मंहत प्रमोद दास जी महाराज के सानिध्य में आयोजित हो रहा है।
